श्री गुटका साहिब की बेअदबी: ग्रंथी व उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Sep 01, 2018 - 11:55 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार, मनदीप): शहर के कंबोज नगर में सिख स्टूडैंट्स फैडरेशन के नेताओं ने बीते दिन श्री गुटका साहिब के कुछ अंग बरामद करके थाना सिटी पुलिस को शिकायत की थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना सिटी की पुलिस ने ग्रंथी सिंह एवं उसकी पत्नी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत थाना सिटी फिरोजपुर में मामला दर्ज किया है। 

सहायक इंस्पैक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने जसपाल सिंह फैडरेशन नेता के बयान पर निर्मल कौर व ग्रंथी गुरदित्त सिंह के खिलाफ श्री गुटका साहिब की बेअदबी करने के आरोप में मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। 

उन्होंने बताया कि फैडरेशन नेताओं ने पुलिस को बताया था कि उन्होंने कंबोज नगर से श्री गुटका साहिब के कुछ अंग बरामद किए हैं और उन्होंने जांच दौरान पाया है कि ग्रंथी गुरदित्त सिंह के बच्चे वहां नजदीकी स्कूल में पढ़ते हैं और उसकी पत्नी श्री गुटका साहिब के अंगों में उन्हें रोटी लपेटकर देती थी। इसके अलावा श्री गुटका साहिब के अन्य अंग उन्होंने ग्रंथी सिंह के घर से बरामद किए हैं। 

शिकायतकर्ताओं ने बताया कि इसकी जानकारी ग्रंथी सिंह को भी थी, लेकिन उसने इसकी प्रवाह नहीं की। इसलिए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Des raj