श्री राधा गोविंद की झलक पाने उमड़े लुधियानवी

punjabkesari.in Tuesday, Sep 04, 2018 - 11:35 AM (IST)

लुधियाना (गुप्ता): अखिल ब्रह्मांड नायक सच्चिदानंद लीला पुरुषोत्तम भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव में श्री गोविंद गौधाम में आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान सारा वातावरण कृष्णमय हो गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालु ठाकुर श्री राधा गोविंद की एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़े। ठाकुर श्री राधा गोविंद जी की छटा व छप्पन भोग का दृश्य बड़ा ही मनमोहक था। ज्यों ही सायं के समय में ठाकुर श्री राधा गोविंद जी के मंदिर के पट खुले तो हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान ‘श्री कृष्ण की जय-नंद लाला की जय’ आदि गगनभेदी उद्घोष करके अपनी श्रद्धा भगवान के प्रति प्रकट करने लगे। इस दौरान सुंदरदास धमीजा, अशोक धवन, मनोहर वर्मा, मोहन परूथी, डा. कृष्ण मुरारी गुप्ता, राज गोयल, प्रमोद दीवान, अश्विनी ग्रोवर, सतीश गुप्ता, सुभाष जिंदल, हरमेश अरोड़ा, बसंत कुमार व पं. राज कुमार शर्मा के संयोजकत्व में श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया।

जन्माष्टमी महोत्सव कमेटी के नवीन भाटिया, राज अरोड़ा, राकेश गंभीर, मोंटू चोपड़ा, अनिल अग्रवाल, योगेश जिंदल, नरेश गर्ग मिंटू आदि ने झांकियों का शुभारम्भ करके श्रद्धालुओं के लिए कृष्ण भक्ति का मार्ग प्रशस्त किया। कलर कौटैक्स के राजेश ढांडा, किंग एक्सपोर्ट के मदन गोयल, आरती स्टील के शिव प्रसाद मित्तल, संजय अग्रवाल, अजय जिंदल, राकेश जयरथ, मनोज ढांडा, राज वर्मा, प्रवीण अग्रवाल मुकीम, विकास गोयल विक्की, अश्विनी कपूर, कृष्ण लाल चरैया, अजीत टक्कर, अंकित भाटिया, कारवां रोडवेज के सुभाष गुप्ता, मीनू पाल खन्ना, संजय धमीजा, सविनय गर्ग डिम्पी, विपन सूद काका, सुरिन्द्र नैयर बिट्टू, मुनीष महाजन, जतिन्द्र गुप्ता, संजीव सिंगला, राजेश गुप्ता, संजीव सिंघल, अनूप सग्गड़, केवल बुद्धिराजा, संजीव सूद बांका, अशोक अरोड़ा, वरिन्द्र गुप्ता राजू, सुखदर्शन जैन भोला, डी.पी. अग्रवाल, डा पुनीत कथूरिया, डा. ज्योति कथूरिया आदि के संयोजकत्व में माखन-मिश्री का प्रसाद श्रद्धालुओं में बांटा गया।

बहन चंद्रकला ने कृष्ण भक्ति की मधुर तान छेड़ कर श्रद्धालुओं को देर रात तक आनंदित किया। ज्यों ही रात्रि के 12 बजे तो श्री कृष्ण जन्म के बाद महाभिषेक किया गया और 21,000 दीपकों से भगवान श्री कृष्ण की विशालकाय आरती की गई। इस अवसर पर बाल गोपाल गौशाला के दर्शन लाल लड्डू, मुकेश घई, आई.आई.एम. विशाखापट्टनम के बोर्ड ऑफ गवर्नस के सदस्य राकेश कपूर, जिला भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ के संयोजक विजय दादू, ग्रीन क्रैडिट के प्रदीप धवन, राजीव मलिक, भाजपा ताजपुर रोड मंडल के प्रधान कैलाश चौधरी, फिनडोक फाइनांशियल गु्रप के हेमंत सूद, होटल मचान के सुभाष गुप्ता, भाजपा ट्रांसपोर्ट सैल के जिला संयोजक सुभाष जिंदल, जिला भाजपा के प्रवक्ता बॉबी जिंदल, पंजाब भाजपा के पूर्व प्रवक्ता सतीश मल्होत्रा, पंजाब भाजयुमो के उपाध्यक्ष सुमित मल्होत्रा, शिवसेना हिन्द के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमित अरोड़ा, पंजाब कांग्रेस के सचिव सुनील मैफिक, शिवसेना समाजवादी टे्रड सैल के प्रधान साहिल छाबड़ा, जिला भाजपा की कार्यकारिणी के सदस्य सुभाष डावर, पंजाब भाजपा हैवी इंडस्ट्रीज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक दिनेश सरपाल, शिवसेना हिन्दुस्तान के प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण शर्मा, प्रदेश महासचिव अंकित बत्तरा, शिवसेना हिन्दुस्तान के पंजाब ट्रांसपोर्ट सैल पंजाब के प्रधान मनोज कुमार टिंकू, पंजाब भाजपा के कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी, जैन ब्रदर्स के विजय जैन, सन्नी जैन, पंजाब कांग्रेस के महासचिव रमेश जोशी, शिव वैल्फेयर सोसायटी के प्रधान बिट्टू गुंबर आदि को सम्मानित कर जन्माष्टमी का छप्पन भोग भेंट किया गया। 

गौर मनी ने संकीर्तन कर श्रद्धालुओं को करवाया श्री कृष्ण के जीवन की लीलाओं का दर्शन 
 श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर इस्कॉन लुधियाना द्वारा वृंदावन रोड स्थित भगवान श्री कृष्ण के सबसे दयालु स्वरूप भगवान जगन्नाथ जी के सान्निध्य में विशाल हरिनाम संकीर्तन एवं भव्य फूल बंगले का आयोजन वृंदावन रोड मंदिर परिसर के विशाल पंडाल में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ पर भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा एवं बलदेव जी को आसीन करवाया गया। इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष हिस ग्रेस नरोत्तम नंद दास, अध्यक्ष हिस ग्रेस रक्षानाथ दास ने ज्यों ही मंत्रोच्चारण के बीच भगवान श्री कृष्ण के महाभिषेक का शुभारंभ किया तो वहां उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं ने जगन्नाथ भगवान की जय, बलदेव भगवान की जय, सुभद्रा रानी की जय... के गगनभेदी उदघोष लगाकर जन्माष्टमी के पर्व की उपस्थिति महसूस करवा दी। भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने भगवान लड्डू गोपाल जी को झूला झुलाकर जन्माष्टमी की रस्म निभाई। इस दौरान महामंत्र की ध्वनि उठाते हुए गौर मनी देवी दासी जी ने संगीत की लहरों में पंडाल में बैठे हजारों श्रद्धालुओं को बांधे रखा। उनके द्वारा गाए गए प्रत्येक भजन ने श्री कृष्ण के जीवन की लीलाओं का दर्शन करवा दिया। इस दौरान मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे आयकर विभाग के ज्वाइंट कमिश्रर रोहित मेहरा ने कहा कि इस्कॉन सनातन धर्म के साथ लोगों को जोड़कर भक्तों में कृष्ण भक्ति का अनूठा उपहार बांट रहा है, जो आज के भागदौड़ भरे जीवन में कोई नहीं करता। इस संस्था ने विश्वभर में भारत की भक्ति व संस्कृति को प्रचारित कर विश्व गुरु बनाने की ओर अग्रसर किया है।  

swetha