श्री राम नवमी उत्सव कमेटी द्वारा आयोजित भव्य शोभायात्रा आज

punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 11:01 AM (IST)

जालन्धर (पांडे): श्री राम नवमी उत्सव कमेटी द्वारा श्री विजय चोपड़ा की अध्यक्षता में 26 मार्च यानी आज श्री राम चौक से दोपहर 1 बजे निकाली जा रही शोभायात्रा की तैयारियां सम्पूर्ण हो चुकी हैं जिसमें लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति से शहर में अयोध्या का नजारा पेश होगा।

जानकारी देते हुए कमेटी के महासचिव अवनीश अरोड़ा ने बताया कि पुरानी परम्परा के मुताबिक गुड़ मंडी नौहरियां मंदिर में रखे गए श्री राम चरित मानस के पाठ का आज भोग डाले जाने के उपरान्त हिंद समाचार ग्राऊंड में श्री चैतन्य महाप्रभु श्री राधा माधव मंदिर (हरिबोल वाले ) के सेवक वृन्दों द्वारा भजन संकीर्तन के बाद ठीक 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में राम स्तुति (भये प्रगट कृपाला दीन दयाला) की जाएगी।

PunjabKesari

इसके उपरान्त श्री राम शरणम् आश्रम गोहाना की संगत अमृतवाणी पाठ करेगी। तत्पश्चात दोपहर 1 बजे शोभायात्रा श्री राम चौक से चल कर श्री वाल्मीकि चौक, जेल चौक, पटेल चौक से होती हुई माई हीरां गेट, अड्डा होशियारपुर चौक, खिंगरां गेट, भगत सिंह चौक, पुरानी रेलवे रोड, लक्ष्मी सिनेमा से मंडी रोड चौक, कुम्हारा मस्जिद चौक, सैन्ट्रल टाऊन से मिलाप चौक होती हुई हिन्द समाचार ग्राऊंड में सम्पन्न होगी।

PunjabKesari

शोभायात्रा में पंजाब सहित कई प्रदेशों से आने वाली झांकियां शहर में लगाए जा रहे मंचों पर प्रभु राम की महिमा क गुणगान करेगी। वहीं सैंकड़ों धार्मिक, समाजिक, राजनीतिक तथा व्यापारिक संगठनों द्वारा लंगर राम भक्तों के लिए लगाए जाएंगे। उन्होंने स्वागती मंच सजाने वाली संस्थाओं से अनुरोध किया है कि वे अपने स्टाल के साथ डस्टबिन जरूर रखें ताकि जो भी कचरा हो उसमें फैंका जा सके और शहर साफ-सुथरा रहे।

PunjabKesari

शोभायात्रा में आने वाली झांकियों, स्वागती मंच सजाने वाली संस्थाओं से अनुरोध है कि मंच और शोभायात्रा की मर्यादा तथा आपसी भाईचारा कायम रखें। ऐसी कोई भी झांकी प्रदर्शित न करें जिससे किसी की भावना आहत हो। शोभायात्रा में झांकियां लेकर आने वाली संस्थाएं किसी भी तरह का कोई भी हथियार लेकर नहीं आएं तथा कोई भी व्यक्ति नशा करके शोभायात्रा में शामिल न हो।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News