श्वेत मलिक ने की नगर पंचायत व नगर निगम उपचुनावों के लिए भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा

punjabkesari.in Tuesday, Jun 04, 2019 - 10:48 PM (IST)

चंडीगढ़ (शर्मा): भाजपा पंजाब प्रदेश चुनाव कमेटी की बैठक प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न नगरों में होने वाले नगर पंचायत व नगर निगम के उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई। 21 जून को होने वाले उक्त चुनावों के लिए मलिक ने प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अनिल सरीन को प्रदेश चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। 

घोषित उम्मीदवारों में नगर पंचायत भादसों (पटियाला साऊथ) वार्ड नंबर-1 से सविंद्र कौर, वार्ड नंबर-2 से जसविंद्र सिंह, वार्ड नंबर-9 से निर्मला सूद, वार्ड नंबर-10 से दीपक कुमार सिंगला भाजपा के उम्मीदवार होंगे। नगर निगम उपचुनावों में बङ्क्षठडा वार्ड नंबर-30 से मनीष शर्मा, नगर काऊंसिल चुनाव के लिए वार्ड नंबर-2 घारीवाल से गौरी बलागन, वार्ड नंबर-23 संगरूर से सूरज चौहान, वार्ड नंबर-4 दोराहा से राजीता खन्ना, वार्ड नंबर-8 फिरोजपुर से दविंद्र सिंह कलसी, वार्ड नंबर-22 अबोहर से अंजू देवी प्रत्याशी होंगी।

Mohit