कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ, राहुल गांधी व सिद्धू पाक के पोस्टर ब्वायस: मलिक

punjabkesari.in Friday, Mar 08, 2019 - 09:14 AM (IST)

अमृतसर(कमल): प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक ने प्रैस कॉन्फ्रैंस के दौरान कहा कि कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के लिए कहा कि  वे  दोनों  पाकिस्तान  के पोस्टर ब्वायस हैं। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेसी इमरान खान की बोली बोल रहे हैं। राहुल गांधी, दिग्विजय सिंह, कपिल सिब्बल, नवजोत सिद्धू सहित कई कांग्रेसी नेता सेना के शौर्य की प्रशंसा करने की बजाय उनसे उनके शौर्य का प्रमाण मांगते हैं।  इन्हे शर्म आनी चाहिए कि ये लोग खाते तो भारत का हैं और गुणगान पाकिस्तान का करते हैं। इसके उलट प्रधानमंत्री मोदी ही ऐसे हैं जो पाकिस्तान को उसकी ही भाषा में उसकी धरती पर मुंहतोड़ जवाब देने की हिम्मत रखते हैं। सेना ने मोदी के निर्देश पर पाकिस्तान को पहले सर्जिकल स्ट्राइक और फिर अब पुलवामा हमले का जवाब एयर स्ट्राइक के रूप में दिया है। 

मलिक ने कहा कि पाकिस्तान ने 26/11 का मुंबई हमला किया था और  अब  भारत की सेना ने मोदी के  नेतृत्व  26/2  के  बालाकोट  हमले के रूप पुलवामा हमले का जवाब दिया है, जो पाकिस्तान को कभी नहीं भूलेगा। मलिक ने हेमराज का सर जब पाकिस्तानी सेना काट कर ले गई थी तब कांग्रेस का राज था, 26/11 के मुंबई हमले के वक्त 250 निर्दोष नागरिक मारे गए तब भी देश में कांग्रेस का राज था, सौरभ कालिया के  शव के  जब  22  टुकड़े  किए गए थे, तब भी कांग्रेस का राज था तब कांग्रेसियों को क्या सांप सूंघ गया था या इनके मुंह से आवाज चली गई थी। 

Vatika