सिद्धू देश का नहीं बन सका तो कांग्रेस का कैसे बन सकता है : श्वेत मलिक

punjabkesari.in Monday, Jun 10, 2019 - 09:02 AM (IST)

अमृतसर(कमल): प्रदेश भाजपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक ने नवजोत सिंह सिद्धू को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि स्वार्थी सिद्धू को भाजपा ने जीरो से हीरो बनाया था, पर सिद्धू किसी पार्टी के वफादार नहीं हैं। सिद्धू देश का नहीं बन सका तो कांग्रेस का कैसे बन सकता है।

श्वेत मलिक ने कहा कि कई पार्टियां बनाने के बाद आम आदमी पार्टी ने भी उसे नहीं लिया तो सिद्धू कांग्रेस में चले गए। उन्हें कांग्रेस ने महत्वपूर्ण मंत्री पद दिया, पर सिद्धू पंजाब वासियों के लिए कुछ नहीं कर सके। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने भी कहा है कि शहरी इलाकों में अभी तक कोई विकास कार्य नहीं हुए। उन्होंने कहा कि सिद्धू पाकिस्तान में जाकर जीवे-जीवे पाकिस्तान के नारे लगाते और पाकिस्तान के आर्मी चीफ के साथ जफ्फी डालकर देश विरुद्ध कई तरह के बयान भी देते आ रहे हैं। सिद्धू देश के लिए विश्वासघाती निकले हैं।

सिद्धू को अगर पाकिस्तान इतना प्यार करता है तो वह उनसे जीवे-जीवे हिन्दुस्तान के नारे लगवाएं। सिद्धू ने चुनाव में मुस्लिमों को कहा कि आप एक हो जाओ। जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान में सेना भेजकर सर्जिकल स्ट्राइक करवाईं तो उस पर भी सिद्धू ने सबूत मांग कर देश की सेना का अपमान किया था। सिद्धू ने देश के 130 करोड़ देशवासियों के दिल पर ठेंस पहुंचाई थी।

Vatika