सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने पंजाब के डी.जी.पी. का संभाला पद

punjabkesari.in Friday, Dec 17, 2021 - 05:48 PM (IST)

चंडीगढ़: 1986 बैंच के आई.पी.एस. अधिकारी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने शुक्रवार को पंजाब पुलिस के डायरेक्टर जनरल (पुलिस के प्रमुख) का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया है। राज्य सरकार की तरफ के जारी आदेशों अनुसार सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय आई.पी.एस. अब डी.जी.पी. पंजाब, साथ-साथ डी.जी.पी. पी.एस.पी.सी.एल., पटियाला के प्रभार सहित मुख्य डायरेक्टर, स्टेट विजिलेंस ब्यूरो का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। पद संभालने के बाद नव-नियुक्त डी.जी.पी. पंजाब ने पंजाब पुलिस के उच्च आधिकारियों के साथ मीटिंग की।

यह भी पढ़ेंः कैप्टन ने किया भाजपा से गठबंधन का ऐलान, जल्द होगा टिकटों का बंटवारा

डी.जी.पी. सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने कहा कि आगामी पंजाब विधानसभा मतदान-2022 के मद्देनजर अमन-कानून बनाए रखने के साथ-साथ वह नशा तस्करी, मानवीय तस्करी विरुद्ध शुरू की मुहिम को और तेज करेंगे और राज्य में सड़की सुरक्षा के लिए बेहतर माहौल बनाने के लिए प्रयास करेंगे। राष्ट्रपति से ‘पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री’ अवार्ड के साथ नवाजे जा चुके चट्टोपाध्याय ने आतंकवाद के काले दिनों दौरान राज्य पुलिस में अलग-अलग संवेदनशील और जोखिम भरे स्थानों पर काम कर चुके हैं और सीमा सुरक्षा बल में डेपूटेशन पर भी सेवा निभा चुके हैं।

यह भी पढ़ेंः भारत-पाक बार्डर पर BSF को मिली सफलता, करोड़ों की हेरोइन बरामद

जिक्ररयोग्य है कि डी.जी.पी. पी.एस.पी.सी.एल. के तौर पर तैनाती से पहले, वह डी.जी.पी. मानवीय स्रोत विकास भी रह चुके हैं। वह पंजाब पुलिस में ए.डी.जी.पी. पॉलिसी एंड रूल्ज, ए.डी.जी.पी. प्रोविजनिंग एंड मॉडर्नाइजेशन और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी काम कर चुके हैं। उनको माननीय पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट की तरफ से विशेष जांच टीमें (एस.आई.टी) के प्रमुख के तौर पर भी नियुक्त किया जा चुका है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News