सिद्धू ने कृषि कानून को लेकर शिअद, ‘आप’ और भाजपा पर साधा हमला

punjabkesari.in Friday, Sep 10, 2021 - 11:36 AM (IST)

चंडीगढ़ (अश्वनी कुमार): पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने केंद्रीय कृषि कानून को लेकर अकाली दल, आम आदमी पार्टी व भाजपा को सीधे कटघरे में खड़ा किया है।  सिद्धू ने कहा कि अकाली दल कृषि कानून पर मगरमच्छ के आंसू बहा रहा है, जबकि हकीकत यह है कि केंद्रीय मंत्री रहते हुए हरसिमरत कौर बादल ने खुद केंद्रीय कृषि कानूनों के समर्थन में 3 जगह हस्ताक्षर किए थे। सिद्धू ने हरसिमरत कौर बादल से सवाल किया कि अगर उन्होंने कृषि कानूनों का विरोध किया था तो उस विरोध के दस्तावेज को वह सार्वजनिक करें।

सिद्धू ने कहा कि जब केंद्रीय कृषि कानून आए तो जून, 2020 में ऑल पार्टी बैठक चंडीगढ़ में हुई, तब सुखबीर बादल ने मोदी सरकार की जमकर प्रशंसा की थी। केजरीवाल सरकार को घेरते हुए सिद्धू ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में प्राइवेट मंडियां स्थापित करने के लिए केंद्रीय कृषि कानून संबंधी नोटीफिकेशन जारी किया। केजरीवाल सरकार को बताना चाहिए कि जो कानून नोटीफाई किया गया था, क्या उसे डीनोटीफाई किया गया है। 
इसी कड़ी में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार के पास किसानों की वित्तीय स्थिति का कोई आंकड़ा नहीं तो किसानों की आमदन दोगुनी करने का जुमला छोड़ कर नए कृषि कानून क्यों बनाए? यह बड़ा सवाल है। मोदी सरकार ने जो फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया है, वह 12 साल में सबसे कम है। वहीं, डीजल व वस्तुओं के दाम में लगातार बढ़ौतरी हो रही है इसीलिए कृषि कानून कंपनियों को फायदा देने के लिए लाए गए हैं। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News