पंजाब कांग्रेस में सिद्धू को बड़ी जिम्मेदारी, सिंगला, बाजवा भी होंगे एडजस्ट !

punjabkesari.in Thursday, Jul 15, 2021 - 04:59 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब में चल रही उठा-पटक के बीच हाईकमान की तरफ से बड़ा फैसला लिया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार हाईकमान ने कांग्रेस से खफा चल रहे नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की तैयारी है। इससे पहले ये कमान सुनील जाखड़ के हाथों में थी। नई टीम में नवजोत सिंह सिधू को अध्यक्ष, कैप्टन अमरिंदर सिंह को कैंपेन कमेटी चेयरमैन, विजेंद्र सिंघला को कार्यकारी अध्यक्ष, संतोख चौधरी को कार्यकारी अध्यक्ष, प्रताप सिंह बाजवा को मैनिफेस्टो कमेटी चेयरमैन बनाया जा रहा है। यह खबर सूत्रों ने दी है लेकिन पार्टी की तरफ से इसकी पुष्टि फिल्हाल नहीं की गई है।  

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ये विवाद इसी पद के कारण बढ़ रहा था। नवजोत सिंह सिद्धू प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालना चाहते थे लेकिन कैप्टेन अमरिंदर सिंह और हाईकमान उनको डिप्टी सीएम का पद दे रहे थे जिसका सिद्धू ने साफ विरोध किया था। हालांकि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह सिद्धू को ये पद देने के हक में नहीं थे उनका कहना था कि प्रदेश अध्यक्ष किसी हिन्दू नेता को बनाया जाए। लेकिन बीते दिनों सोनिया गांधी से हुई मीटिंग के बाद कैप्टन ने साफ कहा था कि हाईकमान जो भी फैसला करेगी उन्हें मंजूर होगा।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Sunita sarangal