सिद्धू का दावा 10 हजार किसानों के खिलाफ FIR दर्ज, ट्वीट कर पूछा क्या किसान अपराधी हैं?

punjabkesari.in Sunday, Nov 29, 2020 - 02:43 PM (IST)

जालंधर: पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर दावा किया है कि आंदोलन कर रहे करीब 10 हजार किसानों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। उन्होंने पूछा है कि क्या आंदोलनकारी अपराधी है।  

PunjabKesari

आक्रमणकारियों के सामने ढाल रहा है पंजाब
उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि "भारत पर आक्रमणकारियों की ढाल कौन रहा है, स्वतंत्रता संग्राम में सबसे ज्यादा शहीदों की संख्या, सर्वाधिक परमवीर चक्र, जिन्होंने हरित क्रांति लाकर 80 करोड़ गरीबों को खाद्य सुरक्षा प्रदान की, क्या वे अपराधी हैं।" सिद्धू ने अपने ट्वीटर हैंडल पर दो वीडियो भी शेयर किए हैं जिनमें दिखाया गया है कि जाड़े में किसान कैसे आंदोलन के दौरान समस्या से जूझ रहे हैं।   

PunjabKesari

'सरकारी खजाना क्या कारपोरेट्स के लिए है'!
इससे पहले बीते शनिवार को सिद्धू ने ट्वीट कर कहा था कि सरकारी खजाना क्या कारपोरेट्स के लिए है...? इस पर राष्ट्रीय बहस होनी चाहिए। सिद्धू का आरोप है कि केंद्र सरकार जनता के पैसे से टैक्स इकट्ठा करती है, लेकिन यह राजस्व या आय 0.1 प्रतिशत कारपोरेट इंडिया की मदद में इस्तेमाल किया जाता है। एनपीए या इसे बट्टे खाते में डाल दिया जाता है या फिर इस धन का इस्तेमाल आम आदमी को लाभ पहुंचाने वाली सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में होना चाहिए। किसान, लघु व्यवसायी, मध्यम वर्गीय लोगों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ दिया जाना चाहिए।" 

ट्वीटर पर केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा 
सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियों शेयर की जिसमें एक फोटो पर विकलांग किसान धरने में बैठ था जहां लिखा था कि' पूरे होते है वो लोग जो मिट्टी में पलते है, जिस्म अंगहीन नहीं होता और सोच बंजर नहीं होती'।

PunjabKesari

वही वीडियों में एक और फोटो पर लिखा था कि 'जुनून जंग जितने का होना चाहिए, आगे कौन है और कितने है इसकी परवाह नहीं होती।' 

PunjabKesari

दिल्ली बाडर्र पर धरने पर जुटे हैं किसान 
गौरतलब है कि दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर पहले से मौजूद किसानों के अलावा पंजाब और हरियाणा से और किसान भी यहां पहुंच हुए हैं , जिससे एकत्र किसानों की संख्या बहुत बढ़ गई। उन्होंने राजधानी के सबसे बड़े मैदानों में से एक संत निरंकारी ग्राउंड की तरफ जाने से इनकार कर दिया है। प्रदर्शनकारी किसानों को उत्तर प्रदेश के किसानों का भी समर्थन मिल चुका है।  इससे पूर्व संयुक्त पुलिस आयुक्त (उत्तर रेंज) सुरेंद्र सिंह यादव ने सिंघू बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tania pathak

Recommended News

Related News