अहम खबरः सिद्धू ने अपने भाषण में एक बार भी नहीं लिया मुख्यमंत्री का नाम

punjabkesari.in Saturday, Jul 24, 2021 - 09:54 AM (IST)

पटियाला(राजेश पंजौला) : कांग्रेस हाईकमान द्वारा 2022 में पंजाब में कांग्रेस सरकार रिपीट करने के उद्देश्य से पंजाब कांग्रेस के नियुक्त किए गए प्रधान पूर्व क्रिकेटर और पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी ताजपोशी समागम के दौरान धुआंधार भाषण देकर जहां कांग्रेसी वर्करों में जान फूंक दी, वहीं उनके भविष्य का एजैंडा स्पष्ट कर दिया।

सिद्धू ने इस तरह का भाषण दिया, जैसे पंजाब में कांग्रेस की सरकार न हो और वह 2022 में कांग्रेस सरकार बनने पर अपना एजैंडा लागू करने की बात कर रहा हों। उनके भाषण पर जबरदस्त तालियां बजीं। उन्होंने अपने भाषण में एक बार भी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह का नाम नहीं लिया।

सिद्धू को पता था कि पंजाब के लोग कांग्रेस की कारगुजारी से खुश नहीं थे, इसलिए उन्होंने पंजाबी और कांग्रेसी वर्करों में जोश पैदा करने के लिए कहा कि वह हर कांग्रेसी वर्कर के पास जाएंगे। जिन वर्करों को साइड पर लगाया हुआ है, उनकी बात सुनेंगे। लोगों के मसले हल करेंगे। जिस तरह भाषण एक पार्टी के प्रधान को देना चाहिए, सिद्धू ने बिल्कुल वही भाषण दिया।

Content Writer

Vatika