सिद्धू मूसेवाला के अंतिम अरदास पर CM मान ने परिवार को भेजा शोक संदेश, पढ़े...
punjabkesari.in Wednesday, Jun 08, 2022 - 02:56 PM (IST)

पंजाब डेस्कः मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की अंतिम अरदास दौरान उनके माता-पिता को शोक संदेश भेजा है। मुख्यमंत्री ने संदेश में लिखा,-आदरणीय स. बलकौर सिंह और माता चरन कौर जी..
कुछ दिन पहले दिल दहलाने वाली एक घटना में आप जी के होनहार सुपुत्र शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला की मौत ने हमें सभी को झंझोड़ कर रख दिया है। दुख की इस घड़ी में मैं आप जी के समूह परिवार के साथ शरीक होता हुआ दिवंगत आत्मा को श्रद्धा के फूल भेंट करता हूं।जवानी में बेटे का इस दुनिया से विदा हो जाना जहां परिवार के लिए असहनीय है, वहीं पंजाब, पंजाबियों और दुनिया भर में उनके चाहने वालों के लिए यह एक गहरा सदमा और पूरी ना होने वाली कमी है।
शुभदीप सिंह सिद्धू ने पंजाबी गायकी की ही नहीं बल्कि अपने गांव मूसा की मिट्टी की खुशबू को सरहदों से भी पार दुनिया के कोने -कोने तक पहुंचाया। उन्होंने चाहे गायक के तौर पर विश्व स्तर पर नाम कमाया लेकिन अपने पैतृक पेशे खेती के साथ जुड़े रहने और आखिरी दम तक मां-बाप की परछाई बने रहने की हज़ारों नौजवानों के दिलों में एक मिसाल कायम की। पारिवारिक सदस्यों और रिश्तेदारों के साथ दिली हमदर्दी ज़ाहिर करते मैं अकाल पुरख आगे अरदास करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत निवास दे और ईश्वर आदेश मानने का बल बख्शे।