सिद्धू मूसेवाला Murder case: मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद DGP का स्पष्टीकरण

punjabkesari.in Monday, May 30, 2022 - 02:57 PM (IST)

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेशों के बाद डी.जी.पी. वी.के. भावरा ने सिद्धू मूसेवाला पर दिए बयान को लेकर स्पष्टीकरण दिया है। डी.जी.पी. ने कहा है कि वह सिद्धू मूसेवाला के कत्ल की सख्त शब्दों में निंदा करते हैं। इस वारदात में शामिल सभी आरोपियों को बहुत जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और परिवार को इन्साफ दिलाया जाएगा। इस दौरान डी.जी.पी. ने स्पष्टीकरण देते कहा कि उन्होंने कभी भी सिद्धू मूसेवाला को गैंगस्टर नहीं कहा है।

डी.जी.पी. ने कहा कि सोशल मीडिया पर बीते दिन से लगातार इस तरह के दावे किए जा रहे थे, लारेंस बिश्नोई गैंग ने इस कत्ल की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने कहा कि जांच में कत्ल के सभी पहलूयों की पड़ताल की जा रही है जबकि मीडिया के एक हिस्से ने उनके बयान का गलत हवाला दिया है। डी.जी.पी. ने कहा कि उनके दिल में सिद्धू मूसेवाला के लिए बहुत सम्मान है और वह सिद्धू के कत्ल की सख्त शब्दों में निंदा करते हैं।

क्या कहा था सिद्धू मूसेवाला के पिता ने:
यह बताने योग्य है कि मूसेवाला के पिता ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिख कर कहा था कि उन अफसरों की जवाबदेही तय की जाए जिन्होंने उनके पुत्र की सिक्योरिटी की समीक्षा की और सिक्योरिटी वापस लेने के आदेशों को जनतक किया। उन्होंने कहा उनके बेटे ने अपनी मेहनत के साथ पंजाब का नाम पूरी दुनिया में रौशन किया है परन्तु डी.जी.पी. पंजाब की तरफ से उनके बेटे की मौत को गैंगवार के साथ जोड़ कर पेश किया गया। उन्होंने निवेदन करते हुए कहा कि डी.जी.पी. पंजाब जनतक तौर पर माफी मांगे। इन्साफ की उम्मीद करता हूं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini