सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड:  पिता बलकौर सिंह ने  जेल अधिकारियों पर लगाया आरोप

punjabkesari.in Sunday, Nov 19, 2023 - 10:03 AM (IST)

मानसा : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर दिल्ली जेल के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि गैंगस्टर लॉरेंस ने जेल में सुविधा लेने के बदले अधिकारियों को फिरौती दी होगी, तभी उसने दिल्ली की जेल में बंद होने के बावजूद उनके बेटे सिद्धू की कत्ल की योजना बनाई है। उन्हें शक है कि जेल प्रशासन द्वारा लॉरेंस को इस कत्ल कांड की योजना बनाने में मदद की गई है, जिसकी एजैंसी जांच करें।

बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि सी.बी.आई. ने खुलासा किया किया है कि जेल के पूर्व डी.जी.पी. और जेल मंत्री ने अपराधियों को जेल में सुविधा देने के बदले पैसे वसूले हैं। सी.बी.आई. की इस खुलासे के बाद क्या अभी भी हमें अपराधियों, अधिकारियों और राजनेताओं के बीच संबंधों को उजागर करने के लिए सबूत की जरूरत है। आज सिद्धू की मौत के 536 दिन हो गए हैं, लेकिन इंसाफ नहीं मिला।

सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि उनके बेटे की हत्या को डेढ़ साल से अधिक का समय हो गया है। उनके बेटे को मारने वाले गैंगस्टर लॉरेंस और उसके साथियों को अभी तक सजा नहीं मिली है। बलकौर सिंह ने सिद्धू के फैंस का धन्यवाद करते कहा कि उनके प्यार के सहारे ही परिवार इस दुखी की घड़ी का सामना कर पा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान यदि प्रयास करें तो पंजाब के हालत बदल सकते हैं। बलकौर सिंह ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या कराने वाले गैंगस्टर लॉरेंस ने पंजाब की जेल के अंदर बैठकर एक टी.वी. चैनल को वीडियो इंटरव्यू दिया, लेकिन पंजाब सरकार ने कोई एक्शन नहीं लिया। आज पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट ने संज्ञान लेकर सरकार को जो नोटिस जारी किया है, उनका परिवार उसका स्वागत करता है। जो काम सरकार करना चाहिए था वह अब कोर्ट को करना पड़ रहा है। मूसेवाला वाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि आज पंजाब में गैंगस्टर बैंकों को उपयोग की हत्या कर रहे हैं। एक पुलिस वाले को सरेआम पीटने के बाद उसकी हत्या कर दी गई, लेकिन सरकारी से रोकने में असमर्थ है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila