सिद्धू मूसेवाला हत्या मामलाः पुलिस ने की एक और गिरफ्तारी
punjabkesari.in Tuesday, Jun 28, 2022 - 03:40 PM (IST)

चंडीगढ़ः सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में एक अहम खबर सामने आई है। सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है। पुलिस ने एक गोरा सिंह के नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस ने गोरा सिंह को मानसा से हिरासत में लिया। मिली जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि आरोपी संदीप केकड़ा जिसने सिद्धू मूसेवाला की रेकी की थी वह गोरा सिंह के घर पर ही रुका था।
आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की संदीप केकड़ा ने रेकी की थी। सिद्धू मूसेवाला के बारे जानकारी दी थी कि उनके पास सिक्योरिटी और बुलेट प्रूफ गाड़ी नहीं है। केकड़ा ने बताया था कि उसने मूसेवाला की खबर देने के लिए 15 हजार रुपए लिए थे। पंजाब पुलिस ने केकड़ा को गिरफ्तार किया था। आरोपी केकड़ा सिरसा के कालांवाली का रहने वाला है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here