खतरे में परिवार की सुरक्षा... Sidhu Moosewala के पिता बलकौर सिंह का बड़ा दावा
punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2026 - 02:21 PM (IST)
पंजाब डेस्क: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता को अपने परिवार की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। दरअसल, सिद्धू मूसेवाला की जयंती पर उनके पिता बलकौर सिंह ने आरोप लगाया कि उनके परिवार पर दबाव बढ़ रहा है, जिस कारण उन्हें सुरक्षा की चिंता सता रही है। मूसा गांव में अपने घर पर मीडिया से बात करते हुए बलकौर ने कहा कि अब उनकी प्रॉपर्टी को निशाना बनाने की कोशिशें की जा रही है।
पिता बलकौर सिंह ने आगे कहा कि, "अभी हम जिस तरह के दबाव और अन्याय का सामना कर रहे हैं, वैसा पहले कभी नहीं हुआ। हमारी प्रॉपर्टी को भी निशाना बनाया जा रहा है। हमें लगता है कि यह सब सरकार की शह पर हो रहा है। बलकौर सिंह ने कहा कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो आने वाले दिनों में अपने बेटे (सिद्धू मूसेवाला) के फैंस से विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि, मेरे परिवार की सुरक्षा खतरे में है।
बलकौर सिंह ने ये भी दावा किया कि खुद को गैंगस्टर बताने वाले लोग उनसे बात करने की कोशिश कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वे आतंकवादी गोल्डी बराड़ को मारने की योजना बना रहे हैं। बलकौर सिंह ने कहा कि, वह किसी की जान लेने का समर्थन नहीं करते हैं" ऐसी हत्याओं का कोई फायदा नहीं है। किसी के मारे जाने से उनका बेटा वापस नहीं जाएगा? उन्होंने कहा कि वह गैंगस्टरों से गुजारिश करता हूं कि वे यह हिंसा बंद कर दें। किसी और मां को अपना बेटा नहीं खोना चाहिए। हर हत्या एक परिवार को तोड़कर रख देती है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

