Social Media पर एक्टिव हुए सिद्धू मूसेवाला के पिता, Twitter और Instagram पर बनाया अकाउंट

punjabkesari.in Tuesday, Aug 23, 2022 - 03:04 PM (IST)

पंजाब डेस्क : सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के बाद उनके पिता बलकौर सिंह मूसेवाला के ऑफिशियल अकाउंट से ही लोगों के संपर्क में थे। अब उन्होंने अपना नया ट्विटर अकाउंट बना लिया है। इसी अकाउंट के जरिए अब वे मीडिया और मूसेवाला के फैंस के साथ संपर्क में रहेंगे। उनके अकाउंट बनाने के तुरंत बाद से ही फॉलोअर्स बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिद्धू मूसेवाला के पिता ने सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट बनाए हैं। उन्होंने ट्विटर के साथ-साथ इंस्टाग्राम पर भी अपना अकाउंट बनाया है। वह अपने अकाउंट के जरिए फैंस से बात करेंगे और सिद्धू मूसेवाला के लिए इंसाफ की मांग करेंगे। 2 दिन पहले ही बलकौर सिंह ने सरकार को अल्टीमेटम दिया था। अब वह जमीनी जंग के साथ-साथ सोशल मीडिया द्वारा भी जंग लड़ेंगे और मूसेवाला के कातिलों को उनके अंजाम तक पहुंचाएंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal