मूसेवाला के साथी दोस्तों ने बयां किया मौत के पहले का मंजर, किया खुलासा

punjabkesari.in Thursday, Jun 02, 2022 - 09:16 AM (IST)

लुधियाना (राज): डी.एम.सी. अस्पताल में भर्ती मृतक सिद्धू मूसेवाला के साथी गुरप्रीत सिंह और गुरिंदर सिंह का हाल पूछने के लिए आज सरदूलगढ़ के विधायक गुरप्रीत सिंह पहुंचे। उन्होंने खुलासा किया कि सिद्धू मूसेवाला को पहले नहीं पता चला कि कार सवार हमलावर हैं।

कार रुकने पर उसने सोचा था कि शायद उनके फैन्स हैं जिन्होंने कार रोकी है इसलिए सिद्धू ने अपनी जीप (थार) भी रोक ली थी। जब गोलियां चलनी शुरू हुईं तब हमले का पता चला। मगर तब तक देर हो चुकी थी। हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर डाली।

विधायक गुरप्रीत सिंह ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला किसी पार्टी का नहीं बल्कि पूरे पंजाब का था इसलिए डी.एम.सी. अस्पताल में घायल उनके साथियों के इलाज का सारा खर्चा पंजाब सरकार करेगी। डॉक्टरों ने कहा कि घायलों की हालत स्थिर हो रही है। बुधवार को मानसा पुलिस का एक एस.आई. और अन्य पुलिस डी.एम.सी. अस्पताल पहुंची थी जहां उन्होंने दोनों घायलों के बयान लिए और उनकी मैडीकल रिपोर्ट हासिल की। वारदात के समय गुरिंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह दोनों सिद्धू मूसेवाला के साथ थे। वे इस हत्याकांड के चश्मदीद गवाह हैं इसलिए डी.एम.सी. अस्पताल के बाहर पुलिस सुरक्षा कड़ी की गई है।

Content Writer

Vatika