सिद्धू मूसेवाला के कत्ल पर भड़के सुखपाल खैहरा, CM मान पर निशाना साधते हुए कही यह बात

punjabkesari.in Monday, May 30, 2022 - 02:27 PM (IST)

जालंधर : बीते दिन दिन-दिहाड़े शरेआम मानसा में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के कत्ल की सुखपाल सिंह खैहरा ने सख्त शब्दों में निंदा की है। इसके साथ ही उन्होंने सी.एम. भगवंत मान को इस कत्ल की जिम्मेदारी लेने और अपने पद से इस्तीफा देने का लिए कहा है। सुखपाल खैहरा ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला का मानसा में दिन-दिहाड़े बहुत ही दुखदायी, बहुत ही भयानक, दिल को दहलाने वाला और कायराना कत्ल किया गया है। दिन-दिहाड़े किए गए इस कत्ल में सिद्धू मूसेवाला को 30 गोलियां मारी गई। उन कहा कि जिस तरह उसका कत्ल किया गया है यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसके कातिल कितने निडर हैं और उनको कानून और पुलिस का कोई भी डर नहीं है।

मान सरकार को पर निशाना साधते हुए खैहरा ने कहा कि पंजाबी गायक समेत कई राजनीतिक नेताओं से सिक्योरिटी वापस लेकर आम आदमी पार्टी को सोशल मीडिया में बल्ले-बल्ले करवाने का शौक चढ़ा हुआ था। बल्ले-बल्ले करवाने के चक्कर एक होनहार सितारा खो दिया। भगवंत मान अपनी गलती कबूल करने और बतौर ग्रहमंत्री समेत मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देना चाहिए। यदि पंजाब में किसी की जान ही महफूज नहीं तो सरकार की स्कीमों को क्या करना है।उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवाला को करोड़ों लोग सुनते थे। जबकि करोड़ों के करीब फालोअर्ज होते हैं तो दुश्मन भी होते हैं। यह बात एक आम साधारण व्यक्ति भी समझ सकता है परन्तु सरकार को इस बात की समझ नहीं आई। मूसेवाला जैसे कितने लोग इस स्थान तक पहुंचते हैं। मूसेवाला इंटरनेशनल स्तर का एक बढ़िया गायक था। उसके बहुत से गाने ऐसे थे, जिनमें उसने मौजूदा स्थिति बयान की। यह उस की काबलीयत थी। 

खैहरा ने कहा कि कत्ल चाहे किसी ने भी किया हो परन्तु इसके पीछे राजनीतिक मंशा नजर आई है। डी.जी.पी. का बयान भी काफी हैरान करता था कि मूसेवाला के पास बुलेट प्रूफ़ गाड़ी थी परन्तु उसने इस्तेमाल नहीं की। खैहरा ने कहा कि यदि सिक्योरिटी ही वापस ले ली तो बुलेट प्रूफ गाड़ी को उसने क्या खुद चलानी थी। उन्होंने कहा कि क्या हम लोग सिर्फ चार दीवारी के अंदर ही सेफ हैं और बाहर निकले तो कोई भी गोली मार देगा। इस कत्ल की जिम्मेदारी भगवंत मान को लेनी चाहिए और इस्तीफा चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज वह सिद्धू मूसेवाला को अलविदा कहने और उसके परिवार को दिलासा देने के लिए मानसा जा रहे हैं। मां- बाप का पुत्र तो वापस नहीं आएगा परन्तु परमात्मा आगे यही अरदास है कि सिद्धू मूसेवाला की आत्मा को अपने चरणों में निवास दे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News