सिद्धू मूसेवाला को किया जाएगा पोस्टमार्टम, 5 डाक्टरों का बना पैनल

punjabkesari.in Monday, May 30, 2022 - 03:37 PM (IST)

मानसा: पंजाबी गीतों के शौकीनों को उस समय बड़ा झटका लगा, जब रविवार शाम को मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला को गोलियां मारकर कत्ल करने की खबर आई है। उन्होंने कई प्रसिद्ध पंजाबी गीत दिए हैं। मूसेवाला राज्यों के 424 वी.आई.पीज में शामिल थे जिनकी सुरक्षा हाल ही में राज्य सरकार ने वापिस ले ली थी। कई सितारों और राजनीतिक हस्तियों ने सिद्धू मूसेवाला के कत्ल पर दुख प्रकट किया है और उनको श्रद्धांजली भी दी है। इस कत्ल को लेकर पंजाबी और बॉलीवुड गायकों का गुस्सा भड़क गया है। इसके साथ ही पंजाब पुलिस के डी.जी.पी. ने इस मामले में प्रेस कान्फ्रेंस की है। सिद्धू मूसेवाला के परिवार का बुरा हाल है।

सिद्धू मूसेवाला के साथ कई विवाद भी जुड़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि 28 वर्षीय सिद्धू मूसेवाला पर हमलावरों ने लगातार 30 गोलियां चलाईं। इसके बाद लोगों ने राज्य की आम आदमी पार्टी की सरकार पर भी सवाल उठा रहे हैं। राज्यों के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

सिद्धू मूसेवाला का किया जाएगा पोस्टमार्टम
सिद्धू मूसेवाला के पोस्टमार्टम के साथ जुड़ी अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि गायक के पोस्टमार्टम के लिए 5 डाक्टरों का पैनल बनाया गया है। पैनल में फरीदकोट मेडिकल कालेज, राजिन्दरा मेडिकल कालेज के डाक्टर और फोरेंसिक माहिर भी शामिल होंगे। ध्यान योग्य है कि इससे पहले आज उसके परिवार ने पोस्टमार्टम करवाने से इन्कार कर दिया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News