श्री करतारपुर साहिब जाने वाले जत्थे की सूची में सिद्धू का नाम नहीं, कांग्रेस ने साधी चुप्पी

punjabkesari.in Tuesday, Oct 29, 2019 - 03:20 PM (IST)

चंडीगढ़: श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर श्री करतारपुर साहिब जाने वाले जत्थे की सूची में कांग्रेस के आला नेता रहे नवजोत सिंह सिद्धू का नाम शामिल नहीं किया गया। इस बारे जब कांग्रेस के सांसद मनीष तिवारी को सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसपर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। 

हालांकि मनीष तिवारी ने यूरोपियन वफद को कश्मीर में लेकर जाना गलत करार दिया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लोकसभा में उठाया जाएगा। उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस के वफद ने कश्मीर जाने की कोशिश की थी, परन्तु उनको हवाई अड्डे से ही वापिस लौटना पड़ा था। सरकार ने कांग्रेस के वफद के कश्मीर जाने पर रोक लगा दी थी।

कांग्रेसी सांसद मनीष तिवारी ने सवाल उठाया कि आखिर यूरोपियन यूनियन के वफद को किसने जम्मू में बुलाया है और इनकी यात्रा का खर्च कौन कर रहा है। इसके इलावा मनीष तिवारी सुब्रमण्यम स्वामी के बयान पर भी बोले। उन्होंने कहा कि सरकार इस बारे में सफाई दे कि इन को जम्मू की यात्रा की इजाजत किस ने दी? आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू को इस बार स्टार प्रचारकों की सूची में भी शामिल नहीं किया गया। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ विवाद के बाद सिद्धू ने मीडिया से भी दूरी बनाई हुई है। 


 

Vaneet