महाराष्ट्र में कांग्रेस की स्टार प्रचारक सूची से सिद्धू 'Out'

punjabkesari.in Tuesday, Mar 26, 2019 - 04:13 PM (IST)

नई दिल्ली/चंडीगढ़: महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची से पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू का नाम गायब है। पार्टी के 40 स्टार प्रचारक महाराष्ट्र में होने वाले पहले और दूसरे पड़ाव के मतदान के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। पहले पड़ाव में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह और प्रियंका गांधी के इलावा 16 अन्य स्टार प्रचारकों को शामिल किया गया है। इस सूची में नवजोत सिद्धू नदारद हैं। इसका मतलब है कि सिद्धू मुम्बई में प्रचार नहीं करेंगे। 

कांग्रेस की तरफ से यू.पी. में चुनाव प्रचार के लिए जारी की गई सूची में नवजोत सिद्धू और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को जरूर शामिल किया गया है। सूची में कैप्टन को 12 वें और नवजोत सिद्धू को 21 वें स्थान पर रखा गया है।

सिद्धू के 17 दिन और 82 रैलियां...
दिसंबर 2018 में पांच राज्यों में हुए चुनाव में  सिद्धू के आगे भाजपा का मोदी मैजिक फीका पड़ गया था। इन राज्यों में उन्होंने ने 17 दिनों में करीब 82 चुनावी ताबड़तोड़ रैलियां की थी। कांग्रेस पार्टी में राहुल गांधी के बाद दूसरे नंबर पर नवजोत सिंह सिद्धू स्टार प्रचारकों की लिस्ट में थे। तीन राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया था। यहां आपको बताना लाजमी यह भी है कि इन राज्यों में जिन विधानसभा क्षेत्रों में नवजोत सिंह सिद्धू ने चुनावी रैलियां की वहां कांग्रेस ने जीत हासिल की।

 

 

 

 

 

 

swetha