सिद्धू की पत्नी अस्पताल में भर्ती, Tweet कर दी जानकारी

punjabkesari.in Tuesday, Apr 12, 2022 - 10:30 AM (IST)

चंडीगढ़ः कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू अस्पताल में भर्ती है। यह जानकारी सिद्धू ने सोशल मीडिया ट्वीटर के जरिए दी। 

 

सिद्धू ने ट्वीट करके लिखा,"  उनकी पत्नी पिछले दो दिनों से गंभीर रूप से बीमार थी। कल अस्पताल में भर्ती करवाया गया और आज फोर्टिस अस्पताल में उसका ऑपरेशन किया जाएगा। साथ ही सिद्धू ने पत्नी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की ।


आपको बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के कहने पर नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से पार्टी प्रदेश प्रमुख का पद खाली चल रहा था। इसी कड़ी में शनिवार को कांग्रेस पार्टी ने पीसीसी चीफ के लिए अमरिंदर सिंह के नाम पर मुहर लगा दी है।

Content Writer

Vatika