नवजोत सिद्धू ने केजरीवाल पर कसा तंज, कही ये बड़ी बात
punjabkesari.in Saturday, Apr 09, 2022 - 09:17 AM (IST)

अमृतसर (कमल): पंजाब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू लगातार ‘आप ’ सरकार पर निशाना साध रहे हैं। सिद्धू ने स्थानीय माल मंडी एरिया का दौरा करके वहां रेत के रेटों को जान कर सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि रेत से 2,0000 करोड़ निकालेंगे लेकिन झूठ बोलने में सुखबीर सिंह बादल से भी आगे निकल गए हैं।
सिद्धू ने कहा कि अजनाला में सरेआम रेत की माइनिंग की जा रही है। रेत की ट्राली 10,000 से भी ज़्यादा में बिक रही है। सिद्धू ने तंज कसते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी को चादर देख कर पैर पसारने चाहिएं। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान के चॉपर पर हिमाचल जाने के मुद्दे पर तंज कसते कहा कि पंजाब सरकार का चॉपर दिल्ली केजरीवाल को लाने के लिए नहीं है और न ही हिमाचल में चुनाव लड़ने के लिए है। इसलिए जब तक स्पलाई और रेट फिक्स नहीं किए जाते तब तक कीमतें कम नहीं होंगी।
सिद्धू अपने शायराना अंदाज में ‘आप ’ सरकार को घेरते नज़र आए। सिद्धू ने कहा कि ‘कस्मे वायदे प्यार सब बातें होती है बातों का क्या।’ सिद्धू ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह सवालों के घेरे में है। इस समय लॉ एंड आर्डर पूरी तरह डगमगा चुका है। रोजाना 2-3कत्ल हो रहे हैं, सरेआम गुंडागर्दी हो रही है। सरकार को सबसे पहले राज्य में अमन कायम करना चाहिए।