अवैध कालोनियों के खिलाफ सिद्धू Action में,कई जगहों पर की कार्रवाई

punjabkesari.in Thursday, Jun 14, 2018 - 07:21 PM (IST)

जालंधर(खुराना):  पंजाब के  स्थानीय निकाय विभाग मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की तरफ से जालंधर में अलग-अलग इलाकों में अवैध कालोनियों का निरीक्षण किया गया। सिद्धू की इस कार्रवाई को देखकर नगर निगम के अधिकारी भी सकते में आ गए। उन्होंने हवेली में निगम आधिकारियों के साथ बैठक भी की। 

सिद्धू रामां मंडी से होते हुए जंडूसिंघा और मकसूदां पहुंचे। जहां उन्होंने इन इलाकों में अवैध कालोनियों का जायजा लिया। सिद्धू ने अवैध कालोनियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने के आदेश दिए। इस मौके पर सिद्धू के साथ कैंट के विधायक प्रगट सिंह भी मौजूद थे।

उन्होंने विरासत-ए-हवेली का दौरा कर अधिकारियों को वहां बनाए गए अवैध  निर्माणों पर शाम तक कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। बस स्टैंड में अवैध दुकानों तथा  काला सिंघा रोड पर अवैध कालोनी देखकर वह भड़क गए। उन्होंने एस.टी.पी.-एम.टी.पी. को फटकार लगाते हुए। कमिश्नर से भी इस संबंधी नाराजगी जाहिर की। सिद्धू ने गुरु संत कालोनी में  अवैध ढंग से बनाई गई कालोनियों के गेट तुड़वा दिए। इस दौरान सिद्धू ने जालंधर से विधायक राजिंद्र बेरी, बावा हैनरी तथा सुशील रिंकू को नजरअंदाज किया। वह अब माडल टाउन में किए गए अवैध निर्माणों की जांच कर रहे हैं।

नवजोत सिंह सिद्धू ने किन कालोनियों में कार्रवाई
1. होशियारपुर रोड पर दुग्गल कालोनी
2. कचहरी चौक में इकबाल सिंह ढींडसा की हवेली
3. बस स्टैंड के पास दुकानों की चैकिंग
4. काला संघा रोड पर पूर्व पार्षद मेजर सिंह की न्यू दशमेश नगर कालोनी
5. काला संघिया रोड पर ही गुरु संत नगर कालोनी
6. न्यू दियोल नगर में नीलकंठ की जगह
7. बाजवा कालोनी गांव खुरला में  
8. मिट्ठापुर में बैंकिंग एनक्लेव
9.डेयरीवाला रोड मिट्ठापुर रोड पर मॉल पर कार्रवाई
10. ग्रीन मॉडल टाऊन में प्रेम सिंह संधू के मॉल पर कार्रवाई
11. मॉडल टाउन में सर्बजीत मक्कड़ की जमीन पर 
12.  न्यू जवाहर नगर में कार्रवाई


 

swetha