कैबिनेट मंत्रियों के साथ इस दिन करतारपुर साहिब दर्शन करने जाएंगे सिद्धू

punjabkesari.in Thursday, Nov 18, 2021 - 07:06 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू 20 नवम्बर को श्री करतारपुर साहिब जाएंगे। उनके साथ कई कैबिनेट मंत्री भी करतारपुर साहिब दर्शन करने के लिए जा रहे हैं। सिद्धू के साथ जाने वाले मंत्रियों में परगट सिंह, राजा वडिंग, व अन्य कैबिनेट मंत्री शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सिद्धू के साथ उपमुख्यमंत्री ओ.पी. सोनी भी होंगे।

गौरतलब है कि सी.एम. चन्नी के नेतृत्व में पंजाब की पूरी कैबिनेट आज करतापुर साहिब में दर्शन करके वापस आ गई है। वहीं विदेश मंत्रालय ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को करतारपुर साहिब जाने की अनुमति नहीं दी थी। 
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू करतारपुर साहिब दर्शन करने जाएंगे या नहीं, यह तय नहीं हो पाया था। लेकिन आज यह फैसला लिया गया है कि 20 नवम्बर को नवजोत सिंह सिद्धू कैबिनेट मंत्रियों के साथ करतारपुर साहिब दर्शन करने के लिए जाएंगे।

दूसरी तरफ करीब 20 महीने बाद फिर से खुले करतारपुर कॉरिडोर को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू की हर तरफ जमकर तारीफ हो रही थी क्योंकि कॉरिडोर का आइडिया सिद्धू ने ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को दिया था। कोरोना की वजह से करतारपुर कॉरिडोर को मार्च 2020 में बंद कर दिया गया था। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News