2027 चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में बगावत के संकेत, गुपचुप दिल्ली पहुंचा सीनियर नेता

punjabkesari.in Friday, Jul 03, 2026 - 01:03 PM (IST)

पंजाब डेस्क :  पंजाब कांग्रेस में फेरबदल के बाद पार्टी के भीतर असंतोष के संकेत दिखाई देने लगे हैं। हाईकमान द्वारा किए गए बदलाव से नाराजगी बढ़ गई है। ऐसे में राजनीतिक गलियारे में एक नई चर्चा छिड़ गई। दरअसल, 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में दोफाड़ होती हुई नजर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस से सीनियर नेता की केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात हुई। 

इसी बीच गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के चुपचाप दिल्ली पहुंचने से राजनीतिक अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा गुपचुप ढंग से दिल्ली पहुंच गए है और जल्द ही वह गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि, हाईकमान द्वारा पंजाब कांग्रेस में किए गए बदलाव से वह नाराज हैं। खासकर सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को पंजाब कांग्रेस पद पर बरकरार रखे जाने पर कई सीनियर नेता नाराज चल रहे हैं। 

वहीं सुखजिंदर सिंह रंधावा इस बात से नाराज चल रहे हैं कि उन्हें प्रधान बनाने की जगह पर कोर कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। फिलहाल सुखजिंदर सिंह रंधावा की अमित शाह से मिलने की खबर सूत्रों के हवाले से है। पंजाब केसरी इसकी पुष्टि नहीं करता। हालांकि इस संबंध में रंधावा की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है और उन्होंने मीडिया से भी दूरी बनाए रखी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News