सिख जोड़े का कमाल, कार पर चंडीगढ़ से पहुंचा इंग्लैंड(देखें वीडियो)

punjabkesari.in Friday, Jun 29, 2018 - 04:49 PM (IST)

चंडीगढ़: सिख अपने कारनामों के कारण पूरी दुनिया में मशहूर हैं परन्तु इस जोड़े ने तो कमाल ही कर दी। चंडीगढ़ का यह जोड़ा अपनी कार पर 19 देशों का सफर तय करता हुआ चंडीगढ़ से इंग्लैंड पहुंच गया। रास्ते में प्रभ सिमरन और उसकी पत्नी जसलीन कौर ने बारी-बारी कार चलाई और 73 दिनों में यह सफर तय किया। 

आप देख सकते हो कार पर चंडीगढ़ का नंबर है। यह जोड़ा जिस-जिस देश से होता हुआ इंग्लैंड पहुंचा उन सभी देशों के झंडे भी कार पर लगे हैं। इंग्लैंड पहुंचते ही जोड़े ने गुरू नानक दरबार गुरुद्वारा साहिब के दर्शन किए। इस जोड़े की अनोखी यात्रा देख कर सभी दंग रह गए।

Vaneet