सिख फॉर जस्टिस के कार्यकर्ता अदालत में पेश

punjabkesari.in Thursday, Jun 14, 2018 - 08:20 AM (IST)

बटाला (बेरी): बटाला पुलिस की ओर से सिख फॉर जस्टिस के 5 कार्यकर्ताओं को पुन: अदालत में पेश किया गया।
 

डी.एस.पी. सिटी सुच्चा सिंह बल ने बताया कि विगत 1 मई को पुलिस की ओर से सिख फॉर जस्टिस के 2 कार्यकर्ताओं धर्मेन्द्र सिंह उर्फ कमांडो निवासी गांव हरपुरा धंदोई एवं कृपाल सिंह निवासी तरनतारन को हथियारों व अन्य खालिस्तानी प्रचार सामग्री सहित गिरफ्तार किया गया था।

उक्त से हुई पूछताछ के उपरांत पुलिस ने हथियार देने वाले रविन्द्र सिंह उर्फ राजा निवासी गांव दौलतपुर को भी गिरफ्तार किया था। डी.एस.पी. ने आगे बताया कि उक्त द्वारा किए खुलासे के उपरांत पुलिस ने पंजाब में खालिस्तानियों की विदेशी फंडिंग के नैटवर्क चलाने वाले दो भाइयों निर्मल व हरनाम सिंह निवासी चक्कड़ाला को भी गिरफ्तार कर लिया था।  माननीय अदालत ने धर्मेन्द्र सिंह उर्फ कमांडो व कृपाल सिंह का 3 दिन का रिमांड दिया जबकि बाकी के तीन कार्यकर्ताओं हरनाम सिंह, निर्मल सिंह व रविन्द्र राजा को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

swetha