करतारपुर कॉरिडोर के दर्शन करने गई सिख महिला ने अपनाया इस्लाम धर्म, जानें वजह

punjabkesari.in Monday, Nov 29, 2021 - 01:58 PM (IST)

गुरदासपुर/ननकाना साहिबः श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश दिवस पर अपने पति के साथ पाकिस्तान गई एक विवाहित सिख महिला ने इस्लाम कबूल करके वहां मुसलमान व्यक्ति के साथ निकाह कर लिया। निकाह करवाने वाली महिला के पास वैध वीजा न होने के कारण उसे भारत वापस भेज दिया गया। सूत्रों अनुसार सिख महिला सोशल मीडिया के द्वारा लाहौर स्थित मुहम्मद इमरान के संपर्क में थी।

यह भी पढ़ेंः CM चरणजीत सिंह चन्नी बच्चों का यह सपना किया पूरा

सरहद पार सूत्रों अनुसार यह सिख जोड़ा गूंगा और बहरा है। यह जोड़ा 17 नवंबर को पाकिस्तान गया था। इस महिला की तरफ से मुहम्मद के साथ इस्लाम कबूल करने के बाद विवाह के बावजूद कोलकाता स्थित महिला को सिख जत्थो के साथ भारत लौटना पड़ा। दूसरी तरफ महिला ने अपने पति की मौजूदगी में इमरान के साथ विवाह करवा लिया था और उसके पति को पता था कि वह सोशल मीडिया के द्वारा व्यक्ति के संपर्क में थी। बता दें कि सिख महिला ने निकाह से पहले पाकिस्तानी अदालत में अपने भारतीय पति को तलाक दे दिया था। यह जोड़ा वाघा-अटारी सरहद पर वापस आने वाला आखिरी व्यक्ति था।

यह भी पढ़ेंः करतारपुर गुरुद्वारा परिसर में पाकिस्तानी मॉडल ने खिंचवाई ‘आपत्तिजनक’ तस्वीरें, मच गया बवाल

सरहद पार सूत्रों अनुसार यह भी पता लगा है कि उसने इस्लाम अपना लिया और एक मुसलमान व्यक्ति के साथ निकाह कर लिया। पाक आधिकारियों ने उसे लाहौर में नहीं रहने दिया, क्योंकि वह यात्रा कर रही थी। एक श्रद्धालु वीजा जिसकी मियाद भी खत्म हो गई थी, वह अपने भारतीय पति के साथ वापस आ गई और वह दोबारा पाकिस्तान के वीजा के लिए अर्जी दे सकती है।

यह भी पढ़ेंः पंजाब कैबिनेट की बैठक टली, अब इस तारीख को होगी बैठक

दूसरी तरफ शिरोमणि अकाली दल (डी) के प्रधान परमजीत सिंह सरना, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान ने कहा कि "एक बंगाली सिख श्रद्धालु के पाकिस्तान में इकठ्ठा होने और दोबारा विवाह करने के मद्देनजर, पवित्र गुररुद्वारे के दर्शन और दीदार के लिए सरहद पार जाने वाले जत्थे के सदस्यों को अपनी, गतिविधियों को सीमित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्यवाहियों के साथ पाकिस्तान जाने वाले सिख तीर्थ यात्रा पर पाबंदी भी लग सकती है।'' उन्होंने आगे कहा कि इस मामले ने शर्मिंदगी का कारण बनाया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila