लोक इंसाफ पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग छेड़ेगी : बैंस

punjabkesari.in Friday, Dec 07, 2018 - 10:52 AM (IST)

अमृतसर(अनजान): लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान सिमरजीत सिंह बैंस द्वारा माझे के इंचार्ज अमरीक सिंह वरपाल और पंजाब के धार्मिक विंग के प्रधान जगजोत सिंह खालसा के नेतृत्व में एक होटल में प्रकाश सिंह माहल के साथ बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और वर्करों की नियुक्तियां की गई। जिसमें प्रकाश सिंह माहल को माझे के महासचिव के तौर पर नियुक्त किया गया। 

इस मौके पर प्रधान सिमरजीत सिंह बैंस ने कहा कि लोक इंसाफ पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग छेड़ेगी। उन्होंने कहा कि गरीबों के हकों में डाका मारने वालों को हरगिज नहीं बख्शा जाएगा। इस अवसर पर  नव-नियुक्त माझे के महासचिव प्रकाश सिंह माहल ने कहा कि सिमरजीत सिंह बैंस द्वारा लगाई क्यारी में ओर भी खुशबूदार पौधे लगाएंगे। उन्होंने कहा कि इस पार्टी में साफ सुथरी छवि वाले व्यक्तियों को महत्वपूर्ण पदों पर तैनात करके पार्टी की मजबूती के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। 

इस मौके हरजिन्दर सिंह वरपाल, मनदीप सिंह बब्बी, वरिन्द्र सिंह रटौल, रजिन्दर परमार, सुखविन्द्र सिंह, मनजीत सिंह, परमजीत सिंह, भुपिन्द्र सिंह फौजी, धरमिन्द्र सिंह सुल्तानविंड, गुरप्रताप सिंह माहल, तेजपाल सिंह, कुलविन्दर सिंह (निक्कू) ठेकेदार, रवि शेर सिंह खालसा, वीर सिंह बिल्ला ठेकेदार, जगतार सिंह, जोबनजीत सिंह माहल, जगप्रीत सिंह रंधावा, नंबरदार इन्द्रजीत सिंह और पार्टी वर्कर उपस्थित थे।

Vatika