बड़ी खबरः दुष्कर्म मामले में फंसे पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस का कोर्ट में सरेंडर, मिला 3 दिन का पुलिस रिमांड

punjabkesari.in Monday, Jul 11, 2022 - 02:40 PM (IST)

लुधियानाः एक विधवा महिला से रेप के मामले में फंसे लुधियाना के पूर्व विधायक और लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस  ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है।  अदालत ने उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 

PunjabKesari


वही बैंस ने ट्वीट भी किया है,  जिसमें लिखा है, "पहले भी कहा था और कहते है.. हमें माननीय कोर्ट की न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है। आज कोर्ट के आदेशों के तहत सिमरजीत सिंह बैंस द्वारा लुधियाना कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया गया और जो भी सच है... बहुत जल्द सभी के सामने आ जाएगा... लोक इंसाफ पार्टी। 

क्या है मामला
साल 2021 में  एक विधवा महिला की शिकायत पर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने व अन्य धाराओं के तहत की गई शिकायत के चलते थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस द्वारा अदालत के आदेशों पर विधायक बैंस व अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News