सिमरजीत बैंस का मामला, पीड़िता को CM चन्नी की रैली में शामिल होने से रोका

punjabkesari.in Monday, Nov 22, 2021 - 01:59 PM (IST)

लुधियाना : लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत बैंस पर कथित शारीरिक शोषण के आरोप लगाने वाली महिला आज मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह की लुधियाना में होने जा रही रैली में न्याय की मांग करने पहुंची। इस दौरान पुलिस ने उसे बाहर ही रोक लिया।  पीड़िता ने कहा कि कांग्रेस की लुधियाना लीडरशिप बैंस का हौसला बढ़ा रही है इसी कारण अभी तक  पुलिस ने उनको गिरफ्तार नहीं किया। वह मुख्यमंत्री चन्नी को लीडरशिप की सच्चाई बताने के लिए जहां पहुंची है। महिला ने कहा कि अदालत पर पूरा भरोसा है कि उन्हें न्याय मिलेगा।

सिमरजीत बैंस के खिलाफ पिछले दिनों अदालत द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया था, जिसमें पीड़िता ने कहा था कि उसे पुलिस ने अब तक गिरफ्तार नहीं किया है जबकि उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं। पीड़िता ने कहा कि वह आज यहां मुख्यमंत्री को हकीकत बताने पहुंची थी। 
 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini