सुखबीर बादल पर जूती फैंकने वालों पर दर्ज मामला किया जाए रद्द : बैंस

punjabkesari.in Monday, Oct 15, 2018 - 11:20 AM (IST)

लुधियाना(कंवलजीत): लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने शिरोमणि अकाली दल के प्रधान व राज्य के पूर्व उप-मुखमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल की संगरूर फेरी के दौरान उन पर जूती फैंकने वाले लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला तुरंत रद्द किया जाए। क्योंकि उनके मनों में गुस्सा था, जिसका उन्होंने का इजहार किया और उसका मकसद सुखबीर सिंह बादल कोई नुक्सान पहुंचाना नहीं था। 

इस संबंधी विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने राज्य के मुखमंत्री कैप्टन अमरिन्द्र सिंह को पत्र लिखकर दर्ज मामला रद्द करने की अपील की है। यह जानकारी विधायक बैंस ने अपने कार्यालय कोट मंगल सिंह में प्रैस से बातचीत करते समय दी। बैंस ने बताया कि पुलिस थाना सदर संगरूर में पुलिस द्वारा अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की गाड़ी पर जूती फैंकने वाले बचितर सिंह, अमरजीत सिंह, कणक भंगुआ और 35 लोगों के खिलाफ 307 का मामला दर्ज किया गया है। जबकि सुखबीर सिंह बादल पर जूती फैंकना सिर्फ लोगो के गुस्से का प्रतीक है।

बैंस ने कहा कि पंजाब में नशा माफिया, केबल माफिया, शराब माफिया समेत अनोकों ऐसे माफिया शामिल हैं जिनकी लुट का शिकार पंजाब वासी हुए है। इसके अलावा साहिब श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की धटनाओं के आरोपियों को बचाने वाले और 2 नौजवानों को सरेआम गोलियां मारने वाले जिम्मेवार अकाली सरकार के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल ही है। क्योंकि जस्टिस रणजीत सिंह कमीशन की रिपोर्ट में दोनों बादलों समेत उस समय के डी.जी.पी. को जिम्मेवार बताया गया है। विधायक बैंस ने मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरेन्द्र सिंह से मांग की है कि बचितर सिंह, अमरजीत सिंह, कणक भंगुआ व 35 लोगों पर दर्ज किया मामला रद्द किया जाए।

Vatika