शराब छोड़ने के अपने स्टैंड पर कायम रहे मानःबैंस

punjabkesari.in Monday, Jan 21, 2019 - 03:34 PM (IST)

लुधियानाःआप सांसद भगवंत मान के शराब छोड़ने के ऐलान के बाद लोक इंसाफ पार्टी प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस ने उनको बधाई देते हुए अपने स्टैंड पर कायम रहने के लिए कहा है। पंजाब केसरी से बातचीत करते हुए  उन्होंने कहा कि वह पंजाब के बाकी नशेड़ियों को मान की मिसाल देकर नशे से तौबा करने के लिए कहेंगे। अगर भगवंत मान जैसा व्यक्ति नशा छोड़ सकता है तो बाकी ऐसा क्यों नहीं कर सकते। 

बैंस ने कहा कि चाहे भगवंत मान की तरफ से यह कहा जा रहा है वह शराब नहीं पीते हैं। विरोधियों द्वारा उन्हें बदनाम किया जा रहा था। पर उनकी सच्चाई सारी दुनिया जानती है। उन्होंने कहा कि  जिस समय भंगवत मान श्री ग्रंथ साहिब जी की उपस्थिति में शराब पीकर स्टेज पर चले गए थे तो उस समय बड़ा विवाद होने से बचाव हो गया था। वह तो संसद में भी शराब पीकर चले गए थे। शायद उस समय केंद्रीय नेताओं ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया था।  

वहीं आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के बरनाला रैली में झाड़ू की कुछ तीलियों के जाने से कोई फर्क न पड़ने के बयान पर बैंस तीखा प्रतिक्रम दिया है। उन्होंने कहा कि  झाड़ू की एक-दो तीलियां नहीं बल्कि पूरा झाड़ू ही बिखर गया है। केजरीवाल कह रहे हैं कि कुछ नेताओं के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। यह तो लोकसभा नतीजे ही बताएंगे फर्क पड़ा या नहीं।  बैंस ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का कोई स्टैंड नहीं है। हरियाणा में जाकर वह पंजाब के खिलाफ बोलना शुरू कर देते हैं। पंजाब में आकर उनका दलित प्रेम उमड़ पड़ता है।  

swetha