सिमरनजीत मान ने मूसेवाला के परिवार से की मुलाकात, हत्याकांड की जांच को लेकर कही यह बात

punjabkesari.in Saturday, Jul 09, 2022 - 05:33 PM (IST)

मानसा (जस्सल): सिमरनजीत सिंह मान प्रधान शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) ने सिद्धू मूसेवाला के परिवार के साथ दुख सांझा। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने पहले पंजाब सरकार को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के पीछे की साजिश के बारे में सूचित किया था। आई.बी. ने इस संबंध में पंजाब सरकार को एक लिखित सूचना भेजी थी। फिर भी पंजाब सरकार पंजाब सरकार द्वारा सही समय पर इस दुखदायी घटना को रोकने के लिए जिम्मेदारी न निभाने पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। 

मान ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के पीछे की असली सच्चाई को सामने लाने के लिए इसकी जांच मिड्डूखेड़ा कत्ल से लेकर पंजाब सरकार तक पहुंचने की बात करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की जाए। उन्होंने कहा कि यह हत्या पंजाब की धरती पर हुई है और हत्यारों और साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस की है।

इस मौके जसकरण सिंह काहन सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान यूनियन अमृतसर और राष्ट्रीय महासचिव शिरोमणि अकाली दल अमृतसर ने कहा कि पंजाब सरकार इस जिम्मेदारी को नहीं निभा रही है और पंजाब पुलिस को कलंकित किया जा रहा है जबकि पंजाब पुलिस के पास बढ़िया फोर्स है। उन्होंने संदीप सिंह दीप सिद्धू, संदीप सिंह नंगल अंबियां और शुभदीप सिंह सिद्धू मुसेवाले की हत्याओं की अंतर्राष्ट्रीय जांच की मांग की।

इस मौके पर गुरसेवक सिंह जवाहरके जिला अध्यक्ष,  बलवीर सिंह बछौना किसान यूनियन अमृतसर के  राष्ट्रीय महासचिव एवं जिला महासचिव  भाई सुखचैन सिंह अतला,   राजिंदर सिंह जवाहरके कार्यसमिति सदस्य, जुगिंदर सिंह बोहा जिला अध्यक्ष किसान यूनियन अमृतसर,  बलदेव सिंह साहनेवाली संगठन सचिव (मानसा) निर्वाचन क्षेत्र प्रभारी सरदुलगढ़, जसविंदर सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन सिंह रामदितवाला आदि उपस्थित थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News