सिमरनजीत सिंह मान देशद्रोह के केस में से हुए बरी

punjabkesari.in Saturday, Sep 08, 2018 - 08:16 AM (IST)

फतेहगढ़ साहिब(जगदेव, जज्जी): शिरोमणि अकाली दल (अ) के प्रधान सिमरनजीत सिंह मान आज फतेहगढ़ साहिब की एक अदालत में चल रहे देशद्रोह के मामले से बरी हो गए हैं।  मान के खिलाफ  8 मार्च 2006 को थाना बस्सी पठाना में एक सी.डी. के आधार पर केस दर्ज किया गया था।

मुकद्दमे मुताबिक यह आरोप लगा था कि सिमरनजीत सिंह मान की तरफ  से खालिस्तान की बात की गई है जो देशद्रोह है, परंतु आज माननीय जिला सैशन कोर्ट के एडीशनल सैशन जज आर.के. वशिष्ठ ने स. मान को बाइज्जत बरी करने के आदेश दिए हैं।

स. मान ने माननीय अदालत की तरफ  से सुनाए गए फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उनको 12 साल राजनीतिक कारणों से परेशान किया जाता रहा है। वह शिकायतकत्र्ता मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और गृह विभाग पर झूठे केस में फंसाने के कारण मुआवजे का केस दायर करेंगे। 

swetha