"पापा, मैं बेड के नीचे छिप जाऊंगी"...UAE में फंसा पंजाबी गायक Ammy Virk का परिवार
punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2026 - 05:23 PM (IST)
पंजाब डेस्क : मशहूर पंजाबी गायक और एक्टर Ammy Virk के परिवार की UAE में फंसने की चिंताजनक खबर सामने आई है। Ammy Virk इन दिनों काफी मानसिक परेशानी से गुजर रहे हैं। मिडिल ईस्ट में बढ़ते टेंशन के बीच एक्टर की पत्नी और उनकी 6 साल की मासूम बेटी UAE में फंस गई हैं। एमी ने सोशल मीडिया के जरिए अपना दर्द शेयर किया है और सभी की सुरक्षा के लिए दुआ की है।
बेटी ने कहीं इमोशनल बातें
Ammy Virk ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- "UAE के हालात मेरे दिल पर भारी पड़ रहे हैं। मेरी पत्नी और 6 साल की बेटी वहीं हैं। एक पति और पिता होने के नाते, ऐसे समय में स्ट्रेस होना नैचुरल है।" एक्टर ने कहा कि जब उन्होंने अपनी बेटी से बात की, तो उसने बहुत हिम्मत से कहा- "पापा, अगर कुछ हुआ तो मैं बेड के नीचे छिप जाऊंगी। मैं बहुत बहादुर लड़की हूं, चिंता मत करो।" एमी ने कहा कि कोई भी पिता अपनी बेटी से ऐसी बातें नहीं सुनना चाहता।
Ammy Virk ने इस मुश्किल समय में UAE सरकार और उसके अधिकारियों की कोशिशों की भी तारीफ की। उन्होंने लिखा, "मुझे पता चला है कि वहां की सरकार लोगों की सुरक्षा के लिए दिन-रात काम कर रही है। मैं उनकी बहुत आभारी हूं।" उन्होंने कहा कि, उनकी प्रार्थनाएं सिर्फ़ उनके अपने परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि उन सभी परिवारों के लिए भी हैं जो इस समय डर और चिंता के साये में जी रहे हैं। हम पब्लिक लाइफ में कितने भी मजबूत दिखें, लेकिन आखिर में हम सब परिवार के लोग ही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह दौर जल्द ही खत्म होगा और हर जगह शांति और सुरक्षा होगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

