गायक मनकीरत औलख ने Birthday पर कायम की मिसाल, बाढ़ पीड़ितों के लिए...

punjabkesari.in Thursday, Oct 02, 2025 - 01:43 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाबी गायक मनकीरत औलख ने अपने जन्मदिन पर एक बार फिर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपना बड़ा दिल दिखाया है। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सुलतानपुर लोधी में 21 सोनालिका ट्रैक्टर दान किए। ये ट्रैक्टर ऐतिहासिक गुरुद्वारा हट्ट साहिब के बाहर खड़े किए गए, जहां गुरु नानक देव जी ने ‘तेरा-तेरा’ की मिसाल दी थी।

PunjabKesari

गौरतलब है कि, मनकीरत औलख ने पहले भी लोगों से 100 ट्रैक्टर दान करने का वादा किया था। इससे पहले उन्होंने 20 ट्रैक्टर दान किए थे और अब अपने जन्मदिन पर 21 ट्रैक्टरों की सेवा कर उन्होंने इस नेक काम को और आगे बढ़ाया। हर ट्रैक्टर पर 'टीम मनकीरत औलख' लिखा हुआ देखा जा सकता है।

PunjabKesari

यह पहली बार नहीं है जब गायक ने जरूरतमंदों की मदद की हो। इससे पहले उन्होंने मानसा जिले में बाढ़ से घर ढह जाने पर एक कबड्डी खिलाड़ी के घर के निर्माण में आर्थिक सहायता भी दी थी। गायक मनकीरत औलख के ये कदम पंजाबियों की सेवा भावना और संकट के समय एक-दूसरे की मदद के लिए खड़े होने की मिसाल पेश करते हैं।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News