सिंघु बॉर्डर हत्या मामला: मृतक के ससुराल ने कहा- नशेड़ी था पर बेअदबी नहीं कर सकता

punjabkesari.in Saturday, Oct 16, 2021 - 12:00 PM (IST)

झबाल (नरिंदर): बीते दिन सिंघु बॉर्डर दिल्ली में कुछ निहंग सिखों ने एक व्यक्ति का बेअदबी के आरोप में बेरहमी से कत्ल कर दिया था। मृतक की पहचान लखबीर सिंह टीटा निवासी चीमा कलां जिला तरनतारन के रुप में हुई है। इस घटना के बारे जब पत्रकार गांव चीमा कला में पहुंचे तो वहां कोई भी व्यक्ति मृतक लखबीर सिंह बारे कुछ भी खुल कर बोलने को तैयार नहीं था। फिर भी गांव के कुछ लोगों ने बताया कि वह बेशक नशे कर छोटी मोटी चोरियां कर लेता था पर बेअदबी करने के बारे में वह कभी सोच भी नहीं सकता। 

इस घटना के संबंध में मृतक लखबीर सिंह के ससुर बलदेव सिंह और सास ने बताया कि मृतक लखबीर सिंह मजदूरी करता था और वह नशे का आदी था। लखबीर की तीन छोटी लड़कियां हैं। वह कोई बड़ा क्रिमिनल नहीं है और न ही उसपर कोई केस दर्ज है। परिवार के अनुसार वह ऐसा बुरा काम कभी भी नहीं कर सकता। उन्होंने कहा उन्हें तो यह पता ही नहीं कि वह दिल्ली किस तरह या किसके साथ गया था।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal