Love Marriage का खौफनाक अंत, भाइयों ने बहन पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

punjabkesari.in Saturday, Dec 31, 2022 - 09:44 AM (IST)

गुरदासपुर(विनोद): पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक महिला की उसके भाइयों ने गोली कर इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने 8 वर्ष पहले घर से भाग कर प्रेम विवाह करवाया था। 

मृतका नूर अलमीना के पति ने पुलिस को बताया कि उसके मकान मालिक द्वारा उसे सूचित किया गया कि उसकी पत्नी की कुछ लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी है। इस पर वह घर पहुंचा तथा पुलिस को सूचित किया।  उसने पुलिस को बताया कि लगभग 8 साल पहले उसने नूर अलमीना को भगा कर उसके साथ प्रेम विवाह किया था।

तब से ही उसके भाई उन दोनों की तलाश कर रहे थे। अब उन्हें किसी तरह उनके इस्लामाबाद में रहने का पता चल गया। उसने अपनी पत्नी के भाइयों के फोटो अपने मकान मालिक को दिखाए तो उसने शिनाख्त की है कि इन लोगों ने ही हत्या की है। 

Content Writer

Vatika