5 बहनों के इकलौते भाई की संदिग्ध हालत में मौत, नौजवान ने वीडियो बनाकर मांगी थी मदद
punjabkesari.in Thursday, Aug 25, 2022 - 03:37 PM (IST)

गुरदासपुर: जिला गुरदासपुर के ब्लॉक दीनानगर के गांव मुन्नावाली में उस समय हड़कंप मच गया, जब गुजरात गए उस गांव के नौजवान दीपक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक 5 बहनों का इकलौता भाई था। परिजनों ने दीपक की हत्या होने का आरोप लगाया है।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए मृतक के परिजनों ने कहा कि दीपक की मौत कोई दुर्घटना नहीं हैं बल्कि उसका कत्ल किया गया है। प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाते हुए दीपक के परिजनों ने कहा कि दीपक करीब 2 साल पहले रोजी रोटी कमाने के लिए गुजरात में नौकरी करने गया हुआ था। उन्होंने बताया कि दीपक ने अपनी मौत से पहले वीडियो बनाकर वायरल की थी, जिसमें वह मदद मांग रहा था। परिजनों ने कहा कि उसका कत्ल करने वाले आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएं।