ए.एस.आई. की आत्महत्या मामले में Action, SIT का हुआ गठन

punjabkesari.in Saturday, Sep 10, 2022 - 02:37 PM (IST)

होशियारपुर: होशियारपुर में ए.एस.आई. सतीश कुमार की आत्महत्या मामले में एस.आई.टी. (SIT) का गठन कर दिया है। ए.एसआई. के सुसाइड पत्र में एस.एच.ओ. ओंकार सिंह का नाम लिखा गया है। एस.एच.ओ. औंकार सिंह को लाईन हाजिर किया गया है। अब सिट द्वारा एस.एच.ओ. से सवाल-जवाब किए जाएंगे। सुसाइड नोट में ए.एस.आई. ने बताया कि एस.एच.ओ. द्वारा गलत व्यावहार किया गया। उससे गाली गलौच भी की गई। एसएचओ. से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। ए.एस.आई की मौत के बाद उनका परिवार इंसाफ की मांग कर रहा है।

बता दें होशियारपुर के हरियाना में तैनात एक थानेदार द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थानेदार ने मरने से पहले एक वीडियो भी बनाई थी। होशियारपुर के थाना हरियाना में तैनात एक ए.एस.आई. ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने मरने से पहले एक वीडियो बनाई। इस वीडियो में उन्होंने उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने वाले पुलिस अधिकारी का नाम लिया है। फिलहाल पुलिस ने शव और वीडियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जांच दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है।

वीडियो में ए.एस.आई. सतीश कुमार ने बताया कि 8 सितंबर को वह थाने में ड्यूटी पर थे। रात करीब 2 बजे इंस्पेक्टर ओंकार सिंह चैकिंग के लिए आए। इस दौरान वह थाने के सरकारी क्वार्टर में थे। 10 मिनटों तक उन्होंने एस.एच.ओ. ओंकार सिंह से मुलाकात की। उन्होंने पूछा कि हाईकोर्ट मैटर कितने लगे हैं। सारे सवालों के जवाब दिए। कई ऐसे सवाल पूछे जो ड्यूटी अफसर से संबंध नहीं रखते थे। फिर इसी बात को लेकर ओंकार सिंह ने उन्हें बेइज्जत किया। उनके साथ गाली-गलौच भी किया और हद से ज्यादा जलील किया। उन्होंने कहा कि जलील करने से अच्छा उन्हें गोली मार दी जाए। फिर जाते समय भी एस.एच.ओ. टांडा ने उनके खिलाफ रिपोर्ट लिख कर चले गए। जिस संबंधी उन्होंने सुबह अपने एस.एच.ओ. को बताया। उन्होंने आगे लिखा कि वह एस.एच.ओ. ओंकार सिंह से दुखी होकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर रहे हैं।उन्होंने आगे लिखा कि एस.एच.ओ. ओंकार सिंह का रवैया छोटे अधिकारियों के प्रति बहुत बुरा है। वह भी इसके चलते आत्महत्या कर रहे हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Kamini