अहम खबर : MMS लीक मामले में SIT का गठन, DGP ने लोगों से की खास अपील

punjabkesari.in Monday, Sep 19, 2022 - 12:47 PM (IST)

चंडीगढ़ : निजी यूनिवर्सटी पढ़ने वाली छात्राओं के वीडियो वायरल का मामले ने पुरे देश खलबली मचाई हुई है। खबर सामने आई है कि मामले की जांच के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर सिट का गठन किया गया है। पंजाब केसरी को मिली जानकारी के अनुसार सीनियर अधिकारी गुरप्रीत कौर दियो 3 सदस्यों की बनाई गई सिट का नेतत्व करेंगी।  

डी.जी.पी. गौरव यादव ने कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और मामले की उच्च स्तरीय जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्राइवेसी का भी पुरा ध्यान रखा जाएगा। डी.जी.पी. में सभी से शांत रहने और साथ ही किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। 

गौरतलब है कि वीडियो वायरल करने वाली लड़की के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त लड़की शिमला में बैठे अपने दोस्त को लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर भेजती थी। वहीं पुलिस ने शिमला से भी 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 

News Editor

Kalash