किसानों के प्रदर्शन से स्थिति तनावपूर्ण, शीतला माता मंदिर पुलिस छावनी में तब्दील

punjabkesari.in Monday, Aug 30, 2021 - 01:15 PM (IST)

जालंधर: हरियाणा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज का गुस्सा जालंधर में भी देखने को मिल रहा है। किसानों के साथ-साथ आम जनता का गुस्सा और रोष भी भाजपा नेताओं पर फूट रहा है। इसी सिलसिले में आज जालंधर में माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब जालंधर के भाजपा कार्यालय में किसान घेराव करने पहुंचे।

यहां जालंधर के शीतला माता मंदिर में स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर किसानों ने भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान वहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस की तरफ से किसानों को रोकने की कोशिशें की जा रही है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। भाजपा की तरफ से लागू किए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान लगभग एक साल से प्रदर्शन कर रहे है। गौरतलब है कि हरियाणा में किसान कल मुख्यमंत्री का विरोध करने पहुंचे थे। इसके बाद वहां उन पर लाठीचार्ज हो गया। उन्होंने गुस्से में आकर हाईवे जाम कर दिया। बीते दिन भी पंजाब में दो घंटे के लिए सड़के और मुख्य मार्ग बंद रखे गए थे।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News