मलोट में स्थिति तनावपूर्ण, पुलिस छावनी में हुआ तब्दील

punjabkesari.in Monday, Mar 29, 2021 - 12:53 PM (IST)

मलोट (जुनेजा):  भाजपा विधायक पर हुए हमले के बाद पुलिस की तरफ से जहां किसानों को सी.सी.टी.वी. फुटेज के आधार पर नामजद किया जा रहा है, वही गांव में किसानों की गिरफ्तारियां की लगातार जा रही हैं, जिको लेकर किसानों में रोष है। किसान नेताओं का कहना है कि पुलिस ने चाहे सिर्फ़ 4 व्यक्तियों की गिरफ्तारी का दावा किया है परन्तु वास्तव में काबू किए किसानों की संख्या ज्यादा है। किसान नेता सरपंच भुपिन्दर सिंह राम नगर का कहना है पुलिस की इस कार्यवाही का किसानों में रोष है जिस कारण अपने आप हज़ारों की संख्या में किसानों की तरफ से बठिंडा चौंक में पहुंच कर प्रदर्शन किया जा रहा है।

किसानों की संख्या को देखते पुलिस ने बड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। जिस कारण मलोट को पुलिस की छावनी में तबदील कर दिया है। विभाग के सूत्रों अनुसार शुरुआती स्टेज में मलोट में 700 सुरक्षा कर्मचारी तैनात किए थे परन्तु बाद में यह संख्या और बढ़ा दी गई है। इस कारण तनाव की स्थिति बनी हुई है।

पंजाब किसान सभा के नेता अलबेल सिंह ने कहा कि जब तक सरकार तीन कृषि कानून वापस नहीं लेती और पुलिस बिना कारण किसानों की गिरफ़्तारी पर रोक लगाने का भरोसा नहीं देती, तब तक वह संघर्ष को ख़त्म नहीं करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News