खाली प्लाट में मिला कंकाल, इलाके में दहशत का माहौल

punjabkesari.in Friday, Jul 03, 2026 - 03:43 PM (IST)

मोगा(आजाद): मोगा-कोटकपूरा रोड पर बने पुल के नीचे एक खाली प्लाट से अज्ञात कंकाल के मिलने से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। मौके पर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए, जिन्होंने इसकी जानकारी मोगा पुलिस तथा समाजसेवा सोसायटी को दी।

कंकाल मिलने की जानकारी मिलने पर डी.एस.पी. सिटी जतिन्द्र सिंह गिल, थाना सिटी साउथ के प्रभारी गुरपाल सिंह, सहायक थानेदार हरजिन्द्र सिंह, सहायक थानेदार अजीत सिंह रंधावा तथा अन्य पुलिस मुलाजिम वहां पहुंचे और आसपास का निरीक्षण कर लोगों से पूछताछ की गई।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को सूचित किया था कि पुल के पास खाली प्लाट में एक गला-सड़ा कंकाल पड़ा हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची और कंकाल को समाजसेवा सोसायटी की सहायता से उसे सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया गया। सहायक थानेदार हरजिन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस कंकाल की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा और 72 घंटे बीतने के बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News