Madam जी का चढ़ गया पारा! BSF जवान को थप्पड़ से किया लाल, कैमरे में किया लोगों ने कैद
punjabkesari.in Friday, May 26, 2023 - 02:37 PM (IST)

गुरदासपुरः जिला गुरदासपुर का सिविल अस्पताल में अक्सर ही कोई ना कोई घटना के कारण सुर्खियों में रहता है। हाल ही में यहां एक लड़की ने लड़के को थप्पड़ जड़ दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हुआ यूं कि अस्पताल स्थित दवाई की दुकान के बाहर लंबी लाइन लगी थी, जिसका हर कोई पालन कर रहा था। इतने में एक लड़की पीछे से आगे आती है तो लड़का उसे यह कह देता है कि सब लोग दवाई लाइन में लगकर ले रहे है तो आप भी लाइन में लीजिए। इतनी बात होने पर गुस्साई लड़की ने लड़के को थप्पड़ मार दिया। वहीं वहां मौजूद आस-पास के लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने कैमरे में कैद कर लिया।
वहीं लड़का बी.एस.एफ. का जवान बताया जा रहा है। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि इसमें लड़के की कोई गलती नहीं और जो हुआ सरासर गलत है। फिलहाल उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।