गेहूं के दाम में मामूली वृद्धि किसानों से भद्दा मजाक : चीमा

punjabkesari.in Wednesday, Sep 23, 2020 - 01:20 PM (IST)

चंडीगढ़ (रमनजीत) : आम आदमी पार्टी पंजाब ने मोदी सरकार द्वारा गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में किए प्रति क्विंटल 50 रुपए वृद्धि को तुच्छ बताया है। 

कृषि विरोधी काले कानूनों के विरुद्ध किसानों के गुस्से दौरान एम.एस.पी. में वृद्धि के ऐलान को आप ने फरेब करार दिया। आप ने प्रदेश सरकार को हर छिमाही जारी की जाती कैश क्रेडिट लिमिट (सी.सी.एल.) पर रोक लगाए जाने पर सवाल उठाए हैं। ‘आप’ ने सी.सी.एल. के नाम पर हजारों करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया और सीसीएल बारे में गत 20 वर्षों का व्हाइट पेपर जारी करने की मांग भी रखी। नेता विपक्ष हरपाल सिंह चीमा और विधायक कुलतार संधवां ने एम.एस.पी. में वृद्धि को भद्दा मजाक बताया। 

Vatika