रिश्तवखोरी : सिविल अस्पताल मानसा का SMO गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Jul 10, 2020 - 09:06 AM (IST)

मानसा (जस्सल): रिश्वतखोरी मामले में विजीलैंस टीम की तरफ से नामजद किए सिविल अस्पताल मानसा के एस.एम.ओ. डा. अशोक कुमार को विजीलैंस ने गिरफ्तार करके  अदालत में पेश करके एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। 

विजीलैंस टीम का कहना है कि पुलिस रिमांड दौरान एस.एम.ओ. से की जाने वाली पूछताछ के बाद इस रिश्वतखोरी मामले में जुड़े सेहत विभाग के अन्य अधिकारियों के चेहरे से पर्दा उठने की संभावना है। वजीलैंस रेंज बङ्क्षठडा के एस.एस.पी. परमजीत सिंह विर्क ने कहा कि इस मामले में विभाग द्वारा अब तक 6 आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है और एक डाक्टर अभी फरार है। इस मामले की तह तक पहुंचने के लिए अलग-अलग पहलुओं की बारीकी के साथ जांच चल रही है और आने वाले दिनों में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।  

Vatika